Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » जिला अस्पताल में अवैध बसूली के चक्कर में गरीब की नही सुनी व्यथा

जिला अस्पताल में अवैध बसूली के चक्कर में गरीब की नही सुनी व्यथा

2017.07.30. 4 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों के साथ अनदेखी की जा रही है। इतना ही नही छोटी-छोटी बीमारी के मरीजों को भी आगरा रैफर कर दिया जाता है। एक गरीब परिवार उपचार के अभाव में बच्ची को लेकर अस्पताल में रोता हुआ इधर से उधर घूमता रहा, लेकिन उसकी किसी ने भी नही सुनी।
बताते चले कि जिला अस्पताल से लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर तक अवैध बसूली का कार्य जोरो पर किया जा रहा है। गरीब मरीजों की एक नही सुनी जा रही है। बिना पैसे दिये वार्ड में भर्ती मरीजों को भी आगरा के लिए भगा दिया जाता है। येसा ही मामला उस समय देखने को मिला जब आरसीएच वार्ड में भर्ती 10 वर्षीय सुमन पुत्री पप्पू निवासी पुराना रसूलपुर ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में कई दिनों से दर्द की शिकायत है। जिसको चिकित्सक सुबह-सांय देखकर दवा देते है , लेकिन आज सुबह से दर्द होने पर उसकी किसी भी कर्मचारी ने नही सुनी। एक महिला ने उसका आगरा ले जाने की कहते हुए अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीड़ित पप्पू अपनी पत्नी व बीमार बच्ची को गोद में लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुचा। वहा भी किसी ने उसकी नही सुनी अन्त में उसको पुलिस, पत्रकारों के कहने पर पुनः अस्पताल में भर्ती किया गया।